इलेक्शन

'सांप पर भरोसा किया जा सकता है, BJP पर नहीं', बंगाल चुनाव से पहले CM ममता बनर्जी ने क्यों कहा ऐसा?

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल गरम है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक रैली में बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन बीजेपी पर नहीं।” उन्होंने बीजेपी पर जनता को गुमराह करने, बाहरी लोगों को लाने और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए। ममता ने यह भी दावा किया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान में लाखों नाम हटाए गए हैं।

Image

सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना। ANI

Photo : ANI

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन बीजेपी पर नहीं।”

उन्होंने यह बयान एक चुनावी रैली के दौरान दिया, जहां उन्होंने बीजेपी पर जनता को गुमराह करने और झूठे वादे करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और ऐसे दलों से बचना चाहिए जो समाज में विभाजन पैदा करते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए बाहरी लोगों को लाने और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी जैसी रणनीतियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में मतदान करें और राज्य की पहचान, लोकतंत्र और अधिकारों की रक्षा करें।

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना

शुक्रवार (10 अप्रैल, 2026) को उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र में बीजेपी सरकार के रहते देश में कोई भी एजेंसी तटस्थ नहीं है क्योंकि बीजेपी ने सबको खरीद लिया है। उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश से 50,000 लोगों को लेकर एक पूरी ट्रेन असम भेजी गई।'

सीएम ममता बनर्जी ने आगे आरोप लगाया ,"लोगों, पैसे और मादक पदार्थों को लाया जा रहा है लेकिन हमारे कार्यकर्ता मुकाबला करेंगे और जीतेंगे।" ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान मतदाता सूची से 90 लाख नाम हटा दिए गए हैं।

'मुझे ही 294 सीटों पर मानें उम्मीदवार'

ममता बनर्जी ने मतदाताओं से अपील की कि उन्हें ही राज्य की सभी 294 सीट से तृणमूल का उम्मीदवार मानकर वोट करें। अगर आप मेरे नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार चाहते हैं, तो सभी सीट पर मैं उम्मीदवार हूं।'
Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article