West Bengal Polls:'पीएम देशभक्त होने का दावा करते हैं,लेकिन देश को बेच रहे'; हुगली में राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल में चुनाव आ रहा है और देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी संविधान,एकता और भाईचारा है,दूसरी तरफ भाजपा,RSS,नफरत,हिंसा और अहंकार है। आप जानते हो कि देश में जहां भी RSS के लोग जाते हैं, भाजपा के लोग जाते हैं वो सिर्फ नफरत फैलाने का काम करते हैं।

West Bengal Assembly Election 2026:पश्चिम बंगाल में पहले चरण में बंपर मतदान के बाद सियासी दलों की धड़कनें तेज हो गईं हैं। जिसके बाद टीएमसी, भाजपा और कांग्रेस सहित सभी दलों ने दूसरे चरण के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार में लगे हैं। उन्होंने हुगली में रैली कर पीएम मोदी और टीएमसी दोनों को आड़े हाथों लिया। पीएम पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री देशभक्त होने का दावा करते हैं, लेकिन देश को बेच रहे हैं। वे जहां भी जाते हैं, लोगों में नफरत और डर फैलाते हैं।

राहुल गांधी।

राहुल गांधी।

भाजपा के नफरत के बाजार में कांग्रेस को खोलनी है मोहब्बत की दुकान

राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल में चुनाव आ रहा है और देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी संविधान,एकता और भाईचारा है,दूसरी तरफ भाजपा,RSS,नफरत,हिंसा और अहंकार है। आप जानते हो कि देश में जहां भी RSS के लोग जाते हैं, भाजपा के लोग जाते हैं वो सिर्फ नफरत फैलाने का काम करते हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं, लोगों को डराते हैं। कुछ साल पहले कांग्रेस पार्टी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक एक यात्रा की। भारत जोड़ो यात्रा। उस यात्रा में लाखों लोग चले जिसका केवल एक संदेश था कि भाजपा ने जो नफरत का बाजार खोला है उसमें कांग्रेस पार्टी को अपनी मुहब्बत की दुकान खोलनी है। ये हमारी विचारधारा है।

End of Feed