शाहबुद्दीन के गढ़ सिवान में CM योगी ने भरी हुंकार, रैली में बुलडोजर लेकर पहुंचे लोग, कहा–बिहार में भी हो उनके जैसा मुख्यमंत्री

सिवान में आयोजित सीएम योगी की इस रैली में लोग बुलडोजर लेकर पहुंचे। सभा स्थल पर जैसे ही योगी आदित्यनाथ पहुंचे, वहां 'जय श्री राम' और 'बाबा का बुलडोजर' के नारे लगने लगे। यह चुनावी जनसभा सिवान जिले रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार विकास सिंह उर्फ जीशू सिंह के समर्थन में आयोजित की गई थी।

Adityanath rally in Siwan: बिहार में विधानसभा के पहले चरण के चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तीखी होती जा रही है। नेता अपने विरोध दलों पर जमकर हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत माफिया शाहबुद्दीन के गढ़ सिवान में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में सीएम योगी ने राजद एवं महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी राजग विजयी होगा और बिहार में 'जंगल राज' की वापसी रोकेगा। इस रैली में लोग बुलडोजर लेकर पहुंचे थे। लोगों ने कहा कि बिहार में योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री होना चाहिए।

yogi adityanath rally

बिहार में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर।

रैली में बुलडोजर लेकर पहुंचे लोग

सिवान में आयोजित सीएम योगी की इस रैली में लोग बुलडोजर लेकर पहुंचे। सभा स्थल पर जैसे ही योगी आदित्यनाथ पहुंचे, वहां 'जय श्री राम' और 'बाबा का बुलडोजर' के नारे लगने लगे। यह चुनावी जनसभा सिवान जिले रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार विकास सिंह उर्फ जीशू सिंह के समर्थन में आयोजित की गई थी। मंच पर आते ही योगी आदित्यनाथ ने बिहार की जनता से भाजपा और एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि 'बिहार में अब अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलडोजर चलना जरूरी है। जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया राज खत्म हुआ, वैसे ही बिहार में भी सुशासन की जरूरत है।'

End of Feed