mp pappu yadav viral video: सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में कुछ लोग पप्पू यादव का झारखंड चुनाव में अलग अंदाज में विरोध करते दिखाई दे रहे हैं, लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं, गौर हो कि सांसद पप्पू यादव गांडेय सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के लिए जनता से आग्रह करने पहुंचे थे।
चुनाव प्रचार के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि आप लोग हमें आशीर्वाद देंगे न... उन्होंने कहा कि बिहार से चलकर हम अपनी मां के पास आए हैं... हम अपने खून से आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं...
पप्पू यादव के इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने ए
क्स पर लिखा कि, 'झारखंड में,यह है झामुमो के स्टार प्रचारक के सभा का सच। मोदी मय, जय भाजपा तय भाजपा।'
इसपर पप्पू यादव से एक महिला ने कहा कि हम जेएमएम को वोट नहीं देंगे, जेएमएम ने पिछले 5 सालों में राज्य में क्या किया है? हम बीजेपी को वोट देंगे, उन्होंने राज्य में बहुत सारा काम किया है।
