क्राइम

कुत्ते की मौत मारेंगे- सांसद पप्पू यादव को आया पाकिस्तान से फोन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने दी धमकी

पप्पू यादव को एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई की ओर से धमकी मिली है। इस बार पप्पू यादव को पाकिस्तान से फोन आया है। फोन करने वाले पप्पू यादव को बम से उड़ाने की भी धमकी दी है।

Image

पप्पू यादव को फिर मिली धमकी (फोटो- @rajeshranjanpappuyadav)

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा फोन आया है। लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने फोन कर पप्पू यादव को कुत्ते की मौत मारने की बात कही है। फोन करने वाला खुद को पाकिस्तान में बैठे होने की बात कर रहा था।

पाकिस्तान से आया फोन

शख्स ने पप्पू यादव को धमकी देते हुए कहा- "पहले तुम्हें नेपाल से फोन किया था, लेकिन तुम नहीं सुधरे, भाई से माफी मांग ले। तू पप्पू यादव है तो अपने घर में रह। मैं अभी पाकिस्तान से गोल्डी भाई के कहने पर फोन कर रहा हूं।"

कार को बम से उड़ाने की धमकी

लॉरेंस बिश्नोई के आदमी ने फोन पर पप्पू यादव से 3 मिनट 57 फोन पर +92 नंबर से बात किया। साथ ही वाट्सएप के जरिये भी पप्पू यादव से बात किया। इसके बाद एक वीडियो भी भेजा गया है। जिसमें बम के जरिए कार को उड़ा कर पप्पू यादव को मारने की धमकी दी गई। धमकियों के पीछे के व्यक्ति ने दावा किया है कि उनके लोग यादव की गतिविधियों, उनके घर और उनके कार्यालय पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और अगर यादव लॉरेंस बिश्नोई से माफ़ी नहीं मांगते हैं तो वे पहले मौके पर ही उन पर हमला कर देंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article