इलेक्शन

Panipat City Assembly Seat: पानीपत शहरी सीट पर कांग्रेस के वरिंदर शाह और बीजेपी के प्रमोद कुमार विज के बीच होगी कांटे की टक्कर, दोनों दिखा रहे पूरा दमखम

Panipat City Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024, Panipat City Constituency, History, Party Ke Candidate: हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के बीच पानीपत शहर सीट को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले इस सीट पर भाजपा ने इस बार प्रमोद विज को चुनावी मैदान में उतारा है जिससे नाराज होकर रोहिता रेवड़ी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। पानीपत शहर सीट पर कांग्रेस ने वरिन्दर शाह उर्फ बुल्लेशाह को टिकट दिया है।

Image

पानीपत शहरी सीट पर होगा कांटे का मुकाबला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Panipat City Vidhan Sabha Chunav 2024, पानीपत शहरी सीट: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में आ गए हैं। हरियाणा की पानीपत शहर विधानसभा सीट पर सभी की नजरे हैं। जहां कांग्रेस की ओर से वरिंदर शाह को मैदान में उतारा गया है। वहीं बीजेपी ने प्रमोद कुमार विज को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें, पानीपत शहर का निर्वाचन क्षेत्र कोड 25 है। पानीपत शहर में कुल 122271 वोटर हैं। उनमें से 68384 पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 53884 हैं। थर्ड जेंडर के मतदाता 3 हैं। 2019 के चुनाव में BJP कैंडिडेट प्रमोद कुमार विज को 76863 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के संजय अग्रवाल रहे थे।

पानीपत शहरी सीट पर होगी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर

इस बीच बता दें कि पानीपत शहर करनाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2019 तक इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 122354 थी। पानीपत एक औद्योगिक नियोजित शहर है। यह दिल्ली से 95 किमी उत्तर में NH-1 पर स्थित है। यह शहर भारत में बुनकरों के शहर और क्लोद सिटी के रूप में प्रसिद्ध है। पानीपत कई तरह के विनिर्माण उद्योगों का भी गढ़ है, जिनमें ऊन और कपास मिलिंग, साल्टपीटर रिफाइनिंग और कांच, बिजली के उपकरण और अन्य उत्पादों का निर्माण शामिल है। वहीं अगर 2019 विधानसभा चुनाव परिणाम (पानीपत शहर) की बात करें तो यहां से बीजेपी के प्रमोद कुमार विज को 76863 वोट मिले थे। कांग्रेस के संजय अग्रवाल को 37318 वोट मिले थे। जेजेपी के जयदेव नौल्था को 2246 वोट मिले थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article