इलेक्शन

Sonepat Vidhan Sabha Chunav 2024, सोनीपत विधानसभा सीट: सोनीपत में कांग्रेस-बीजेपी के बीच होगी कांटे की टक्कर, कांग्रेस के सुरेन्द्र पंवार के सामने होंगे बीजेपी के निखिल मदान

Sonepat Vidhan Sabha Seat Result 2024 हरियाणा, सोनीपत विधानसभा सीट परिणाम, Contituency, History, Party, Key Candidates, History in Hindi: सोनीपत में 2019 के विधानसभा चुनाव को कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेन्द्र पंवार ने जीता था, वह इस बार भी इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस बार सुरेन्द्र पंवार का मुकाबला बीजेपी के निखिल मदान से है।

Image

सोनीपत में होगी कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sonepat Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट 5 अक्टूबर को डाले जाएंगे। हरियाणा में इस बार का मुकाबला बीजेपी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। अगर इस बीच सोनीपत विधानसभा सीट की बात करें तो सोनीपत विधानसभा सीट हरियाणा की हॉट सीटों में गिनी जाती है। यही कारण है कि हरियाणा की सोनीपत विधानसभा सीट पर सभी की नजरे हैं। जहां कांग्रेस की ओर से सुरेन्द्र पंवार को मैदान में उतारा गया है। वहीं बीजेपी ने निखिल मदान को प्रत्याशी बनाया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 अक्तूबर को होगी और नतीजे 8 अक्तूबर को सामने आएंगे। फिलहाल कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हैं।

सोनीपत सीट पर रहा है कांग्रेस का कब्जा

इस बीच जानकारी के लिए बता दें, सोनीपत विधानसभा चुनाव-2019 में कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेन्द्र पंवार को जीत हासिल हुई थी। वह इस बार भी इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्हें कुल 79438 वोट मिले थे जबकि बीजेपी उम्मीदवार कविता जैन को कुल 46560 वोटों मिले थे और वे चुनाव हार गई थीं। सोनीपत विधानसभा सोनीपत जिले की 9 विधानसभा सीटों में से एक है और सामान्य श्रेणी में आती है। इस सीट पर अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 33001 है।

वहीं मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 9077 है। 2014 के विधानसभा में कविता जैन ने बीजेपी के टिकट पर सोनीपत विधानसभा पर जीत दर्ज की थी लेकिन वह 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सुरेन्द्र पंवार के सामने बुरी तरह से हार गयी थीं। विधानसभा चुनाव 2009 में भी वही इस सीट से विधायक चुनकर आई थीं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article