पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, अरे भाई पहना देंगे...रैली में गरजे पीएम मोदी

बता दें कि मणिशंकर अय्यर का एक पुराना वीडियो पिछले हफ्ते वायरल हुआ था, जिसमें कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने भारत सरकार से पाकिस्तान का सम्मान करने का आग्रह किया था क्योंकि उसके पास परमाणु बम है।

PM Modi in Bihar: फारूक अब्दुल्ला और मणिशंकर अय्यर की टिप्पणियों को लेकर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडी अलाइंस पर तीखा हमला बोला। बिहार में हुई रैली में पीएम मोदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी है तो भारत नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को चूड़ियां पहनाएगा। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने की राजनाथ सिंह की बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि पड़ोसी देश ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं और उसके पास परमाणु बम हैं जो भारत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अब उनको आटा भी चाहिए...

पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में अब्दुल्ला या अय्यर का नाम लिए बिना कहा, पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, अरे भाई पहन देंगे। अब उनको आटा भी चाहिए, उनके पास बिजली भी नहीं है, अब हमें मालूम नहीं कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं।

End of Feed