कांग्रेस मर रही है और पाकिस्तान रो रहा है, शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाक उतावला...पीएम मोदी का राहुल पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आणंद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। अब पाकिस्तानी नेता कांग्रेस के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

PM Modi Attacks Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के आणंद हुई रैली में कांग्रेस और राहुल गांधी को जमकर निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पाकिस्तान लोग राहुल को प्रधानमंत्री बनता देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आणंद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजेदार बात यह है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। अब पाकिस्तानी नेता कांग्रेस के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पाकिस्तान शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावला है और हम पहले से ही जानते हैं कि कांग्रेस पाकिस्तान की मुरीद है। पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।

क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने पढ़ें-

  • आज मोदी देश को एक करने के सरदार साहब के सपने को पक्का कर रहा है। वहीं कांग्रेस देश को बांटने में जुटी है, कांग्रेस समाज में लड़ाई-झगड़ा कराना चाहती है। काांग्रेस ने कभी SC/ST की परवाह नहीं की। 90 के दशक से पहले कांग्रेस OBC आरक्षण यानी बक्षीपंच को आरक्षण की भी पक्षधर नहीं थी। बरसों से OBC समाज कहता रहा कि OBC कमीशन को, बक्षीपंच आयोग को संवैधानिक दर्जा मिले। कांग्रेस ने उनकी एक नहीं सुनी।

  • कांग्रेस ने कभी समझा ही नहीं कि हमारे देश में आदिवासी समाज भी है। इतने साल तक कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय तक नहीं बनाया। भाजपा सरकार ने आदिवासियों के अलग मंत्रालय और अलग बजट बनाया।

End of Feed