उमर ने महबूबा को दिखाया आईना, बोले-पहले पता होता कि PDP के लिए सीट छोड़नी पड़ेगी तो 'INDIA' में आता ही नहीं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2024, 01:47 PM IST

Loksabha Election 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि अगर उन्हें पहले पता होता कि उनसे सीट छोड़ने की मांग की जाएगी तो वह इस गठबंधन में आए ही नहीं होते।

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ गया है लेकिन इंडी अलायंस में सीट बंटवारे का मसला अभी सुलझा नहीं है। सीट बंटवारे पर सहमति न बनने की वजह से बंगाल में टीएमसी और पंजाब में AAP ने कांग्रेस से अलग रास्ता अपना लिया। इस गठबंधन में सीट बंटवारे पर गतिरोध अब जम्मू-कश्मीर में देखने को मिल रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि अगर उन्हें पहले पता होता कि उनसे सीट छोड़ने की मांग की जाएगी तो वह इस गठबंधन में आए ही नहीं होते।

mehbooba Mufti

लोकसभा चुनाव 2024।

पूछा-आज पीडीपी के साथ कितने लोग?

श्रीनगर में उमर ने कहा, 'मैं यह पहले ही कह चुका हूं कि नंबर तीन पर आने वाली पार्टी को सीट मांगने का हक नहीं है। पीडीपी जब तीसरे नंबर आई तो पूरी जमात उसके साथ थी लेकिन जो लोग पीडीपी को तीसरे स्थान पर लाए आज उनमें से कितने लोग उसके साथ हैं। अगर पहले पता होता कि हमें अपनी सीट अलायंस के एक सहयोगी के साथ शेयर करनी होगी, तो हम इंडी अलायंस में शामिल ही नहीं हुए होते। हम मानकर चल रहे थे कि हमारी लड़ाई भाजपा और एनडीए से है लेकिन ऐसे तो हमें कमजोर किया जा रहा है।'

End of Feed