Lok Sabha Election Results 2024: ओडिशा में बीजेपी की प्रचंड जीत, 21 में 20 सीटों पर कब्जा, जानिए कौन कहां से जीता

ओडिशा में नवीन पटनायक की बुरी तरह हार हुई है। न सिर्फ लोकसभा बल्कि विधानसभा चुनाव में भी उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी है। 21 में से 20 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया जबकि कांग्रेस को एक सीट मिली है।

Lok Sabha Elections 2024 Results: ओडिशा सहित सभी राज्यों के लोक33सभा चुनाव 2024 के नतीजे अब पूरी तरह सामने आ गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर के सभी 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक 240 सीटें मिली हैं। ओडिशा में नवीन पटनायक की बुरी तरह हार हुई है। न सिर्फ लोकसभा बल्कि विधानसभा चुनाव में भी उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी है। 21 में से 20 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया जबकि कांग्रेस को एक सीट मिली है। आइए जानते हैं किस उम्मीदवार ने कहां से विजय हासिल की है।

Odisha Results 2024

ओडिशा चुनाव परिणाम 2024

उम्मीदवारसीटपार्टी
अनीता शुभदर्शिनी अस्काभाजपा
प्रताप चंद्र सारंगीबालासोरभाजपा
प्रदीप पुरोहितबारगढ़ भाजपा
डॉ. प्रदीप पाणिग्रहीबरहामपुरभाजपा
अभिमन्यु सेठीभद्रकभाजपा
अपराजिता सारंगीभुबनेश्वरभाजपा
संगीता कुमारी सिंह देवबालंगीरभाजपा
भृतहरि महताबकटकभाजपा
रुद्रनारायण पाणिढेनकनालभाजपा
बिभू प्रसाद तराई जगतसिंह पुरभाजपा
रवींद्र नारायण बेहराजाजपुरभाजपा
मालविका देवीकालाहांडीभाजपा
सुकांत कुमार पाणिग्रहीकंधमालभाजपा
बैजयंत पांडाकेंद्रपाड़ाभाजपा
अनंत नायकक्योंझरभाजपा
सप्तगिरी शंकर उलाकाकोरापुटकांग्रेस
नब चरण मांझीमयूरभंजभाजपा
बलभद्र मांझीनवरंगपुरभाजपा
संबित पात्रापुरीभाजपा
धर्मेंद्र प्रधानसंबलपुरभाजपा
जुआल ओरमसुंदरगढ़भाजपा

पटनायक के शासन का अंत

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा में अपने 24 साल के शासन का अंत करते हुए राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पटनायक ने राज भवन में राज्यपाल रघुबर दास को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। पटनायक के आवास पर बीजद के कई नेता एकत्रित हुए थे लेकिन वह अपना इस्तीफा देने अकेले ही राज्यपाल के आवास गए। बीजद अध्यक्ष ने बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और अपना इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद राज भवन से निकल गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा जमा लिया है जबकि बीजद केवल 51 सीटें जीत पायी। कांग्रेस ने 14 सीट और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती है जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी साबित हुए। नतीजों की घोषणा मंगलवार को की गई। पटनायक ने पहली बार पांच मार्च 2000 को ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

End of Feed