ओडिशा विधानसभा चुनाव: BJP ने 112, तो कांग्रेस ने 49 उम्मीदवारों की सूची की जारी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2024, 04:27 PM IST

बीजद के पांच दलबदलुओं, अरविंद ढाली, आकाश दास नायक, सिद्धांत महापात्रा, पूर्ण चंद्र सेठी और प्रियदर्शी मिश्रा को भाजपा ने टिकट दिया है।

Odisha Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। बीजेपी ने जहां 112 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। बीजेपी ने अपने 22 मौजूदा विधायकों में से 21 पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी का टिकट नहीं पाने वाले एकमात्र विधायक पुरी जिले के ब्रह्मगिरि से ललितेंदु विद्याधर महापात्रा हैं। महापात्रा की भतीजी उपासना महापात्रा को ब्रह्मगिरी विधानसभा सीट से टिकट मिला है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ हिंजली विधानसभा सीट से शिशिर मिश्रा को मैदान में उतारा गया है। वहीं, कांग्रेस ने 49 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

Congress BJP list in Odisha

ओडिशा विधानसभा चुनाव

कांग्रेस की सूची

बीजेपी की सूची में 8 महिला उम्मीदवार

बीजेपी की सूची में उपासना सहित आठ महिला उम्मीदवार हैं। इनमें सुंदरगढ़ की विधायक कुसुम टेटे, सेबती नायक (बोनाई), बबीता मलिक (बिंझरपुर), स्मृति रेखा पाही (धर्मशाला), कल्पना कुमार खारा (बालीगुडा), पार्वती परीदा (नीमापारा) और प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह (नयागढ़) शामिल हैं। प्रत्यूषा राज्य की सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) की पूर्व सांसद हैं और नयागढ़ विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक अरुण कुमार साहू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। सूची के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल भद्रक जिले की चांदबली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता और बरगढ़ से मौजूदा सांसद सुरेश पुजारी ब्रजराजनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

सिद्धांत महापात्रा को डिगपींडी से टिकट

पुजारी को इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के टिकट से वंचित कर दिया गया था। पिछले दिनों बीजेपी में शामिल होने वाले अभिनेता और दो बार के सांसद रहे सिद्धांत महापात्रा को डिगपींडी से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट संबलपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह पूर्व मंत्री और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केवी सिंहदेव बोलांगीर जिले की पटनागढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पत्नी संगीता कुमारी सिंह देव बोलंगीर लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं।

End of Feed