NDA में शामिल होने का अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ, सीटों के बंटवारे पर कुछ तय नहीं, बोले जयंत चौधरी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2024, 06:29 AM IST

मथुरा से चुनाव लड़ने के सवाल पर जयंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से उनकी बात जरूर हुई है, लेकिन अभी राजग में शामिल होने की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

Jayant Chaudhary: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में उनकी पार्टी के शामिल होने के संबंध में अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है इसलिए अभी सीटों के बंटवारे पर भी कुछ तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह घोषणा जल्द ही होगी और तभी सीटों का निर्णय हो पाएगा। रालोद मुखिया रविवार को अपने सभी विधायकों के साथ चुनाव पूर्व तैयारियों के संबंध में मथुरा में स्थानीय कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

Jayant chaudhary

जयंत चौधरी

मथुरा से चुनाव लड़ने की कितनी संभावना

मथुरा से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से उनकी बात जरूर हुई है, लेकिन अभी राजग में शामिल होने की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि औपचारिक निर्णय हो जाने के बाद ही उनके दल को मिलने वाली सीटों का निर्धारण होगा। तभी तय हो सकेगा कि मथुरा से कौन चुनाव लड़ेगा। इससे पहले, उन्होंने गणेसरा मार्ग स्थित कार्यालय पर सभी 10 विधायकों के साथ पार्टी की आगामी गतिविधियों एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर करीब आधे घंटे तक चर्चा की।

End of Feed