चुनावी माहौल के बीच NIA की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल बम विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल में हुए बम विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहीं, इसी तरह के अन्य मामलों की जांच और कार्रवाई को लेकर भी एजेंसी लगातार सक्रिय है।

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान पूरे राज्य में दूसरे फेज की वोटिंग की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल में पिछले महीने हुए बम धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच एजेंसी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दक्षिण 24 परगना जिले के बिजॉयगंज बाजार निवासी अहिदुल इस्लाम मोल्ला के रूप में हुई है।

West Bengal Bomb Blast Case

पश्चिम बंगाल बम विस्फोट मामले में NIA का एक्शन

गहन जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

एनआईए ने जानकारी दी है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बिजोयगंज बाजार क्षेत्र निवासी अहीदुल इस्लाम मोल्ला को मार्च में दक्षिण बामुनिया गांव में हुए विस्फोट में उसकी भूमिका की गहन जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी के अनुसार, इस मामले में राज्य पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी।

End of Feed