हो सकता है खामियाजा भुगतना पड़े..., 15 की चाहत रखने वाले मांझी को मिलीं 6 सीटें; NDA को लेकर कही यह बात

NDA Seat Sharing Formula: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजग में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो चुका है। इस गठबंधन में शामिल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो जीतन राम मांझी, जो कुछ वक्त पहले तक कम से कम 15 सीटों की मांग कर रहे थे, को 6 सीटें मिली हैं जिसके बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है।

NDA Seat Sharing Formula: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजग में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी में हुईं लंबी बैठकों के बाद अंतत: तय हो गया कि किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी। इस गठबंधन में शामिल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो जीतन राम मांझी, जो कुछ वक्त पहले तक कम से कम 15 सीटों की मांग कर रहे थे, को 6 सीटें मिली हैं जिसके बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है और बातों-बातों में उन्होंने खामियाजा भुगतने की बात तक कह डाली।

Jitan Ram Manjhi

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो जीतन राम मांझी (फोटो साभार: @jitanrmanjhi)

क्या संतुष्ट हैं जीतन राम मांझी?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सार्वजनिक मंच से समय-समय पर राजग से 20 से ज्यादा सीटों की मांग की थी, लेकिन फिर बाद में वह 15 सीटों की मांग करने लगे, लेकिन हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को 6 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। सीट बंटवारे के बाद जीतन राम मांझी ने एक तरफ आलाकमान के फैसले को स्वीकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं उन्होंने खामियाजा भुगतने की भी बात कर दी।

End of Feed