हर हाल में सत्ता से बाहर होगा NDA; मुख्यमंत्री के रूप में वापसी नहीं करेंगे नीतीश, प्रशांत किशोर ने किया दावा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक चुनाव विश्लेषक और बाद में कुछ समय के लिए पार्टी सहयोगी के रूप में काम कर चुके किशोर ने कहा, एनडीए निश्चित रूप से बाहर होने वाला है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में वापस नहीं आएंगे।

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बिहार में सीट और उम्मीदवारों के नाम तय करने में असमर्थ होने का दावा किया। प्रशांत ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन की हार होने की भी बात कही। प्रशांत किशोर ने हाल में कहा था कि जनता दल-यूनाइटेड (JDU) को 243 सदस्यीय विधानसभा में 25 सीट जीतने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा।

Kishore prashant

प्रशांत किशोर का दावा, एनडीए की होगी हार (PTI)

कहा- एनडीए होगा सत्ता से बाहर

प्रशांत किशोर ने पीटीआई से एक विशेष इंटरव्यू में दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी की स्थिति इससे भी और खराब हो गई है। जद (यू) अध्यक्ष के साथ एक चुनाव विश्लेषक और बाद में कुछ समय के लिए पार्टी सहयोगी के रूप में काम कर चुके किशोर ने कहा, एनडीए निश्चित रूप से बाहर होने वाला है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में वापस नहीं आएंगे। किशोर ने कहा, जद(यू) के भविष्य को समझने के लिए आपको चुनाव विश्लेषक होने की जरूरत नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने चुनावों की घोषणा से कुछ दिन पहले ही बगावत कर दी थी और नीतीश कुमार की पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे जिनमें से कई उम्मीदवार महत्वहीन थे। इससे उनकी (जदयू) की सीट की संख्या घटकर 43 रह गई थी।

End of Feed