इलेक्शन

'NDA के साथ मिलकर दिल्ली का चुनाव लड़ना चाहती है NCP', प्रफुल पटेल बोले- हम कुछ सीटों पर लड़ेंगे

Delhi Assembly Elections: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) एनडीए के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा कर सकती है। एनसीपी के राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एनसीपी पिछले 25 सालों से दिल्ली में चुनाव लड़ रही है। दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है।

Image

एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल (फोटो साभार: https://x.com/praful_patel)

Photo : Twitter

Delhi Assembly Elections: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) एनडीए के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा कर सकती है। एनसीपी के राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एनसीपी पिछले 25 सालों से दिल्ली में चुनाव लड़ रही है। दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है। हम कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम एनडीए से भी बात करेंगे। अगर बात बनती है तो हम एनडीए के साथ गठबंधन करेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें जीतने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट की। हालांकि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होता है। भले ही लोकसभा चुनाव में भाजपा सात की सातों सीट जीतने का दमखम रखती है, लेकिन विधानसभा चुनाव में उसकी एक न चलती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा और एनसीपी के बीच अगर गठबंधन होता है तो उसे कितनी सीटें दी जाती हैं।

दिल्ली भाजपा ने चुनाव समिति का किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए के लिए दिल्ली चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, अरविंदर सिंह लवली और वीरेंद्र सचदेवा समेत 21 नाम शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article