PM मोदी पर फारूक अब्दुल्ला का बेहद विवादित बयान, बोले-'पत्नी को संभाल नहीं पाए, अकेले ही रहोगे'

Farooq Abdullah : चुनाव प्रचार के दौरान नेता एक दूसरे पर जमकर जुबानी हमले कर रहे हैं लेकिन विरोधियों पर हमला बोलने के क्रम में वे मर्यादा भूलते हुए निजी हमलों से भी नहीं बच रहे। अब नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है।

Farooq Abdullah : चुनाव प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर जुबानी हमले कर रहे हैं लेकिन विरोधियों पर हमला बोलने के क्रम में वे मर्यादा भूलते हुए निजी हमलों से भी नहीं बच रहे हैं। अब नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है। फारूक ने कहा है कि पत्नी को संभाल नहीं पाए तो बच्चे कहां से आएंगे। फारूक ने पीएम मोदी के परिवार को लेकर विवादित टिप्पणी और ओछी बयानबाजी की है।

फारूक ने कहा-अकेले हो अकेले ही जाओगे

उन्होंने कहा, 'आप (पीएम मोदी) कहते हैं कि मुसलमान ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं लेकिन जब आपसे आपकी पत्नी नहीं संभली तो आपके बच्चे कहां से आते। जब बच्चे नहीं होंगे तो आप उनकी मोहब्बत क्या जानोगे। बच्चे कैसे माता-पिता की खिदमत करते हैं आप क्या जानेंगे? आपका तो कोई है ही नहीं। उनसे पूछो जिनकी औलाद हैं। अकेले हो ...अकेले ही जाओगे।'

End of Feed