Kerala Assembly Election 2026: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी किया घोषणापत्र; दो मुफ्त LPG सिलेंडर देने का किया वादा

Kerala Assembly Election 2026: भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में केरल के गरीब परिवारों को प्रति वर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया है।इनमें एक ओणम के दौरान और एक क्रिसमस के दौरान दिया जाएगा। इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए उनकी आय सीमा बढ़ाकर 8 लाख रुपये की जाएगी।

Kerala Assembly Election 2026: केरल में चुनाव के लिए सियासी रणभेरी बज चुकी है। आरोप-प्रत्यारोप, जनसभाओ और रोड शो से लेकर वादों तक का दौर जारी है। सभी सियासी दल चुनाव जीतने के लिए भविष्य का विजन जनता के सामने रख रहे हैं। इसी क्रम में आज भाजपा ने भी केरल के लिए भी अपना रोडमैप जारी कर दिया। इस मौके पर तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहे। उनके साथ राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद थे।

भाजपा ने केरल के लिए जारी किया अपना रोडमैप।

भाजपा ने केरल के लिए जारी किया अपना रोडमैप।

केरल के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने विपक्षी एलडीएफ और यूडीएफ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज जब हम आपको घोषणापत्र देने जा रहे हैं,उसी समय हमें यह भी जानना चाहिए कि केरल की अपार प्राकृतिक और मानवीय क्षमता के बावजूद,एलडीएफ-यूडीएफ के 17 वर्षों के कुशासन के दौरान औद्योगिक विकास नगण्य रहा है,जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक गतिरोध और राजकोषीय संकट उत्पन्न हुआ है

End of Feed