Baramati Lok Sabha Seat: बारामती सीट पर ननद बनाम भाभी की लड़ाई, सुप्रिया सुले को चुनौती देने मैदान में उतरी सुनेत्रा पवार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 30, 2024, 10:10 PM IST

Baramati Lok Sabha Seat: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने शनिवार को सुनेत्रा पवार को बारामती लोकसभा सीट से मैदान में उतारने की घोषणा की है।

Baramati Lok Sabha Seat: महाराष्ट्र में इस बार के लोकसभा चुनाव में लड़ाई दिलचस्प होने वाली है। भतीज अजीत पवार के हाथों पहले ही पार्टी गंवा चुके शरद पवार को अब अपने परिवार की परंपरागत सीट बचाने के लिए फिर से भतीजे से लड़ना होगा। दरअसल महाराष्ट्र की बारामती सीट पर पवार परिवार की पकड़ रही है। यह सीट 1996 से लगातार शरद पवार और फिर उनकी बेटी सुप्रिया सुले के पास रहा है। इस बार भी सुप्रिया सुले का यहां से लड़ना तय है। अब इस सीट से अजीत पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में उतार दिया है, मतलब अब बारामती सीट पर लड़ाई ननद बनाम भाभी को होना तय हो गया है।

baramati seat

बारामती सीट से सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार की लड़ाई (फोटो- PTI & Facebook)

End of Feed