Munger Lok Sabha Chunav Parinam 2024: मुंगेर से ललन सिंह की जीत, 80 हजार से अधिक वोटों से अनीता देवी हारीं

Munger Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Lalan Singh vs Anita Devi who will win in Munger: बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर जदयू के उम्मीदवार ललन सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद उम्मीदवार अनीता देवी को हराया है। मुंगेर में 13 मई को चुनाव हुआ था।

Munger Lok Sabha Chunav Parinam 2024 Live: बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू उम्मीदवार ललन सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 80 हजार से अधिक वोटों से राजद उम्मीदवार अनीता देवी को हराया है। ललन सिंह को 550146 वोट मिले, जबकि अनीता देवी को 469276 मत प्राप्त हुए।मुंगेर लोकसभा सीट (Munger Lok Sabha Seat) पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग हुई थी। ललन सिंह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और जदयू के दिग्गज नेताओं की लिस्ट में ऊपर गिने जाते हैं। वहीं, अनीता देवी बिहार के बाहुबली अशोक महतो की पत्नी हैं। अशोक महतो ने जेल से निकलने के बाद हाल ही में अनीता देवी से शादी की, जिसके बाद राजद ने उन्हें टिकट दिया।

Munger lok sabha result

जानें लेटेस्ट अपडेट।

मुंगेर चुनाव परिणाम लाइव अपडेट (Lalan Singh vs Anita Devi who will win in Munger)

  • मुंगेर से जदयू उम्मीदवार ललन सिंह जीते।
  • जदयू उम्मीदवार ललन सिंह राजद उम्मीदवार अनीता देवी से 57912 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • मुंगेर सीट पर जदयू नेता ललन सिंह 51,574 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • मुंगेर में जेडीयू नेता ललन सिंह फिर आगे हुए, मतगणना लगभग ढाई घंटे से चल रही है।
  • मुंगेर में जेडीयू के ललन सिंह पिछड़े
  • मुंगेर लोकसभा सीट पर ललन सिंह का मुकाबला अनीता देवी से है।
  • लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू
  • मुंगेर में सातवें चौथे चरण में 13 मई को मतदान हुआ था।
  • सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।

End of Feed