शिवसेना की शाइना NC ने की प्रियंका गांधी के बिहार में दिए भाषण की आलोचना, कहा- आपने सरनेम का मतलब...

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज, महात्मा गांधी जिन अधिकारों के लिए लड़े थे, वे खतरे में हैं... सबसे जरूरी अधिकारों में से एक वोट देने का अधिकार है. शिवसेना नेता शाइना एनसी ने महागठबंधन के चल रहे राजनीतिक संघर्ष की तुलना महात्मा गांधी की नागरिक अधिकारों की लड़ाई से करने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की आलोचना की है।

Shaina NC on Priyanka Gandhi: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने महागठबंधन के चल रहे राजनीतिक संघर्ष की तुलना महात्मा गांधी की नागरिक अधिकारों की लड़ाई से करने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की आलोचना की है। शाइना NC ने ANI से कहा, 'आपका सरनेम गांधी हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन कर रही हैं। महात्मा गांधी हमेशा अहिंसा और शांति की बात करते थे, लेकिन वहां (बिहार में), आप उन्हीं लुटेरों के साथ महागठबंधन में हैं।'

SHAINA

शिवसेना की शाइना NC ने की प्रियंका गांधी के बिहार में दिए भाषण की आलोचना (ANI)

NDA विकल्प...उन्होंने आगे कहा, 'झूठ मत फैलाइए क्योंकि बिहार के लोग जानते हैं कि अगर उन्हें विकास के लिए वोट देना है, तो उनके सामने एकमात्र विकल्प NDA है।' बता दें कि कटिहार के कदवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रियंका गांधी ने कहा कि आज कांग्रेस और महागठबंधन की लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं है, बल्कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है, जिसमें वोट देने का अधिकार भी शामिल है, जहां गांधी ने कहा कि अब वोट देना का अधिकार भी खतरे में है।

End of Feed