इलेक्शन

चुनाव की घोषणा होते ही महाराष्ट्र में अजीत पवार ने दे दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, जावेद श्रॉफ NCP में शामिल

Maharashtra Assembly Election: मुंबई कांग्रेस महासचिव जावेद श्रॉफ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राज्य एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हुए।

Image

मुंबई कांग्रेस महासचिव जावेद श्रॉफ एनसीपी में शामिल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में कांग्रेस को बड़ा झटका
  • मुंबई कांग्रेस महासचिव जावेद श्रॉफ ने छोड़ी पार्टी
  • जावेद श्रॉफ एनसीपी में शामिल

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस को अजीत पवार ने बड़ा झटका दे दिया है। मुंबई कांग्रेस के बड़े नेता जावेद श्रॉफ एनसीपी में शामिल हो गए हैं। जावेद श्रॉफ की मुंबई में अच्छी पकड़ मानी जाती है। जावेद श्रॉफ मुंबई कांग्रेस के महासचिव थे।

कांग्रेस के लिए मुश्किल

लोकसभा चुनाव के बाद परवान चढ़ीं उम्मीदों पर हरियाणा की हार से ‘ब्रेक’ लगने के बाद कांग्रेस अब महाराष्ट्र और झारखंड से बेहतर नतीजों की उम्मीद कर रही है। ऐसे में चुनाव की घोषणा के साथ ही नेताओं का पार्टी छोड़ना, कांग्रेस के लिए मुश्किल का सबब पैदा कर सकता है।

महाराष्ट्र में दो गठबंधनों के बीच लड़ाई

महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। इस सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) है। इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस तथा शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल है।

महाराष्ट्र में कब है वोटिंग

महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्र चार नवंबर, 2024 तक वापस लिए जा सकते हैं। महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ योग्य मतदाता हैं। हाराष्ट्र में कुल 1,00186 मतदान केंद्रों पर 20 नवंबर को मतदान होगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article