MP Vidhan Sabha Chunav, Digvijay Singh Family Membes Result: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस में चाणक्य कहे जाने वाले दिग्विजय सिंह खुद चुनावी मैदान में नहीं उतरे हैं लेकिन उन्होंने परिवार के तीन सदस्यों को चुनावी समर में खड़ा किया है। राघौगढ़, चांचौड़ा और खिलचीपुर से क्रमश: दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन, छोटे भाई लक्ष्मण और प्रियव्रत सिंह मैदान में उतरे हैं। पांच साल पहले तीनों इन्हीं सीटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे थे।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम राघौगढ़, चांचौड़ा और खिलचीपुर सीट
छोटे राजा कहे जाने वाले दिग्विजय सिंह के छोटे राज लक्ष्मण सिंह चांचौड़ा सीट से चुनावी समर में उतरे हैं। वहीं पिछली बार कांग्रेस की विधानसभा चुनाव 2018 में जीत के बाद कैबिटेन मंत्री बने दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह परिवार की पारंपरिक राघौगढ़ सीट से मैदान में उतरे हैं। वहीं उनके चचेरे भाई कांग्रेस के टिकट पर राजगढ़ जिले की खिलचीपुर सीट से मैदान में हैं। राजगढ़ से ही उनके पिता लक्ष्मण सिंह कई बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। जानिए कैसा है इन सीटों पर तीनों प्रत्याशियों का हाल?
दिग्विजय सिंह के परिवार के सदस्यों का हाल
| क्रमांक | सीट | कांग्रेस उम्मीदवार | भाजपा उम्मीदवार | अन्य | परिणाम |
| 1 | राघौगढ़ | जयवर्धन सिंह(95738) | हीरेंद्र सिंह बंटी बन्ना(91233) | 4505 वोट से जीते जयवर्धन सिंह | |
| 2 | चांचौड़ा | लक्ष्मण सिंह (31881) | प्रियंका मीना(70013 ) | लक्ष्मण 38132 वोट से पीछे | |
| 3 | खिलचीपुर | प्रियव्रत सिंह (92016) | हजारी लाल दांगी(105694) | प्रियव्रत 13678 वोट से हारे |
राघौगढ़ सीट पर राजवर्धन बनाम हीरेंद्र सिंह
राघौगढ़ में जयवर्धन सिंह को भाजपा के हीरेंद्र सिंह बंटी बन्ना चुनौती दे रहे हैं। पांच साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में राजवर्धन सिंह ने भूपेंद्र सिंह रघुवंशी को 46,697 वोट के बड़े अंतर से पटखनी देकर विधानसभा में एंट्री की थी। ऐसे में भाजपा ने इस बार नए प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।
लक्ष्मण सिंह के सामने प्रियंका मीना की चुनौती
वहीं चांचौड़ा सीट पर लक्ष्मण सिंह के सामने भाजपा की प्रियंका मीना हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण सिंह ने ममता मीना को 9797 मतों से पराजित किया था। प्रियंका मीना को टिकट दिए जाने से ममता मीना नाराज थीं। उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ आप की छाड़ू थाम ली है। भाजपा की इस अंतर्कलह का फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। चांचौड़ा विधानसभा में 65 हजार से ज्यादा मीना मतदाता हैं ये वोट जिसके साथ जाता है वही जीत हासिल करता है।
प्रियव्रत सिंह बनाम हजारी लाल
खिलचीपुर विधानसभा सीट पर प्रियव्रत सिंह को भाजपा के हजारी लाल दांगी चुनौती दे रहे हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रियव्रत सिंह ने हजारी लाल दांगी को 29,756 वोट से मात दी थी। ऐसे में पांच साल बाद एक बार फिर दोनों प्रत्याशियों का आमना सामना हो रहा है।
