Morbi, Tankara, Wankaner Election Results 2022 : मोरबी सीट का चुनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 04:59 PM IST

Morbi, Tankara, Wankaner Election Results 2022: गुजरात में वैसे तो हाई-प्रोफाइल सीटें कई हैं लेकिन इनमें मोरबी जिले की सीटों पर सबकी नजरे हैं। मोरबी जिले में विधानसभा की तीन सीटें मोरबी, टंकारा और वांकानेर आती हैं। मोरबी पुल हादसे (Morbi bridge accident) के बाद इस सीट के चुनाव नतीजे पर सभी की नजरें हैं।

Morbi, Tankara, Wankaner Election Results 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) के परिणाम आज आए। राज्य में वैसे तो हाई-प्रोफाइल सीटें कई हैं लेकिन इनमें मोरबी जिले की सीटों पर सबकी नजरे हैं। मोरबी जिले में विधानसभा की तीन सीटें मोरबी, टंकारा और वांकानेर आती हैं। गुजरात में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए। पहले चरण का मतदान एक दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को हुआ। राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला हमेशा की तरह भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा है।

Gujarat Morbi Election Result : Full Results from Morbi Tankara Wankaner

विधानसभा क्षेत्रभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारAAP उम्मीदवार कौनआगे कौन
मोरबीअमृतिया कांतिलाल शिवलालपटेल जयंतीलाल जेराभाईपंकज कांतिलाल रणसरिया
टंकारादुर्लभजीभाई हरखजीभाई देथरियाकगाथरा ललितभाई संजय भटसाना (पटेल)
वांकानेरजितेंद्र कांतिलाल सोमानीमो. जावेद अब्दुलमुतलुब पीरजदा विक्रम सोरोनी
मोरबी में मतदाताओं की संख्या 2,86,840 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,48,780 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,38,057। पिछले चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के बृजेश मेरजा विजयी हुए। दूसरे स्थान पर भाजपा के अमृतिया कांतिलाल शिवलाल रहे। मोरबी अपने सिरेमिक, घड़ी, ट्यूब और पेपरमिल उद्योगों के लिए जाना जाता है। दुनिया भर में मोरबी से सिरेमिक टाइल्स निर्यात की जाती हैं। मोरबी में बड़ी आपदाएं आ चुकी हैं। 1979 में, मच्छू-2 बांध टूट गया था जो विनाशकारी तबाही का कारण बना।

End of Feed