Mokama Murder: अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, जन सुराज समर्थक की हत्या के मामले में FIR दर्ज; मृतक के पोते ने क्या-क्या कहा?

Mokama Murder: मोकामा में जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव (76) की हत्या के मामले में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ चुकी है। दुलारचंद यादव के पोते रविरंजन यादव ने बताया कि अनंत सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है, पुलिस से न्याय और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Mokama Firing News: मोकामा में गुरुवार दोपहर जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव (76) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।वो पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार के काफिले में शामिल थे। इसी दौरान दूसरे पार्टी के लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। आरोप हैं कि जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह के समर्थकों ने उनपर हमला किया।

mokama firing

मोकामा मर्डर मामले में अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज।(फोटो सोर्स: ANI)

इस घटना के बाद दुलारचंद यादव के गांव तारतर में मातम पसर गया। वहीं, ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, परिजन दुलारचंद यादव के शव का पोस्टमार्टम के लिए पहले तैयार नहीं थी परिजनों का कहना था कि पहले अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो, पुलिस ने समझा बुझा कर बोर्डी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

End of Feed