Mizoram By-Election: डम्पा में MNF की 562 वोटों से जीत; कांग्रेस-बीजेपी को मिली करारी हार

Mizoram By-Election 2025: मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एमएनएफ उम्मीदवार आर. लालथंगलियाना ने जीत हासिल की। उन्हें 6,981 वोट मिले, जबकि सत्तारूढ़ जेडपीएम के प्रत्याशी वनलालसैलोवा को 6,419 वोट मिले। कांग्रेस तीसरे और BJP चौथे स्थान पर रही।

Mizoram By-Election 2025: मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को जीत मिली है। राज्य के पूर्व मंत्री और एमएनएफ के प्रत्याशी आर. लालथंगलियाना ने 562 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है। डम्पा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, उसके बाद ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में डाले गए मतों की गिनती की गई। कुल 5 राउंड में मतगणना हुई। इसके बाद चुनाव आयोग ने लालथंगलियाना को विजयी घोषित किया। डम्पा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कुल 5 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा।

election

सांकेतिक फोटो (istock)

कांग्रेस और बीजेपी को कितने मिले वोट

चुनाव आयोग की ओर से जानकारी नतीजों के अनुसार, एमएनएफ के प्रत्याशी आर. लालथंगलियाना को 6,981 वोट मिले, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) उम्मीदवार और गायक वनलालसैलोवा के पक्ष में 6,419 वोट पड़े। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जॉन रोटलुआंगलियाना 2,394 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लालहमिंगथांगा को सिर्फ 1,541 वोट हासिल हुए।

End of Feed