Lok Sabha Election 2024: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस (INDIA) में शामिल राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने INDIA की सरकार आने के बाद पीएम मोदी समेत कई भाजपा नेता जेल में होंगे। उनके इस बयान के बाद सियासत में नया घमासान छिड़ गया है।
लालू की बेटी मीसा भारती ने मोदी को भेजा जेल।
लालू की बेटी ने पीएम मोदी को जेल भेजने की दी धमकी
लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी नेताओं को जेल भेजने की धमकी दे दी है। मीसा भारती ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हम पर लोग परिवारबाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, अगर जनता ने INDI गठबंधन की सरकार देश में बनाने का मौका दिया तो प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के नेता जेल के अंदर होंगे।
बिहार के डिप्टी सीएम ने मीसा भारती पर किया पलटवार
मीसा भारती के इस बयान पर बिहार में राजनीतिक संग्राम शुरू हो गया है, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने उन पर पलटवार करते हुए कहा है कि 'जो लोग डरे सहमे हैं। उनकी आवाज निकल रही है यही लोग हैं जो चपरासी क्वार्टर में रहते थे आज महलों में रहते हैं। एक-एक चीज का हिसाब देना होगा और कौन जेल में होगा और कौन बेल पर यह चुनाव के बाद पता चलेगा। सरकारी क्वार्टर से मॉल और फार्म हाउस में कैसे पहुंच गए इसका हिसाब देना होगा।
राम कृपाल यादव ने मीसा भारती को दिया खुला चैलेंज
पाटलिपुत्र सीट से बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव ने चैलेंज करते हुए कहा है कि पहले तो जेल पहुंचाने वाले लोग अपनी खैरियत कर ले अपने आप को बचा लें। बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने हाल ही में सूबे की 22 सीट पर औपचारिक रूप से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में लालू यादव की दो बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य का नाम शामिल है। मीसा भारती पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रही हैं, जबकि रोहिणी आचार्य सारण सीट से राजद उम्मीदवार हैं।
