वीरप्पन की बेटी विद्या रानी भी ठोक रहीं चुनावी मैदान में ताल, कभी मोदी को बताया था पिता समान

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 12, 2024, 11:57 AM IST

Vidhya Rani: विद्या रानी कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी हैं। विद्या रानी पेशे से वकील हैं और एक एक्टिविस्ट के तौर पर वह आदिवासियों और दलितों के हितों के लिए काम करती रही हैं। क्या-क्या वादे कर रही हैं विद्या जानिए।

Veerappan Daughter Vidhya Rani: इस वक्त पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2024 की गहमागहमी है। दक्षिण राज्यों में भी चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। तमिलनाडु के सभी 39 निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। इस दक्षिणी राज्य में चुनाव प्रचार चरम पर है और राजनीतिक दल और उम्मीदवार वोटरों को रिझाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। तमिलनाडु की कृष्णागिरी लोकसभा सीट खास चर्चा में है। दरअसल, यहां से नाम तमिलर काची (एनटीके) की उम्मीदवार विद्या रानी चुनाव मैदान में उतरी हैं।

Vidya Rani

विद्या रानी

कौन हैं विद्या रानी

इस सीट से विद्या रानी अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत कर रही हैं। लेकिन विद्या रानी काफी समय से एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं, वजह हैं उनके पिता। विद्या रानी कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन की बेटी हैं। विद्या रानी पेशे से वकील हैं और एक एक्टिविस्ट के तौर पर वह आदिवासियों और दलितों के हितों के लिए काम करती रही हैं।

End of Feed