'बार्डर की सुरक्षा करें केंद्रीय बल', बंगाल में वोटिंग के बीच ममता ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- लोगों को पीट रही CRPF

West Bengal Assembly Election 2026: West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में आखिरी चरण के लिए हो रही वोटिंग के दौरान छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आईं। इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर गंभीर आरोप लगाएं।

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण के लिए बुधवार को हो रही वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (Election Commission) और केंद्रीय बलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक और सीआरपीएफ के जवान लोगों को पीट रहे हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा है।

Mamata Banerjee Bengal

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय बल आम लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं, जो लोकतंत्र का दमन करने के समान है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रत्याशी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, ''सीआरपीएफ जवानों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा लोगों के साथ मारपीट की जा रही है तथा महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया।'' उन्होंने कहा कि बीती रात से अत्याचार शुरू हो गए हैं और उनके कई समर्थकों को हिरासत में लिया गया है।

End of Feed