'EVM के साथ यदि छेड़छाड़ हुई तो आखिरी सांस तक लड़ूंगी', देर रात भवानीपुर के ‘स्ट्रॉन्ग रूम' पहुंचीं ममता, दी चेतावनी

दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के मतगणना केंद्र में करीब चार घंटे बिताने के बाद बनर्जी रात करीब 12.07 बजे वहां से निकलीं। उन्होंने कहा कि निर्दिष्ट मतगणना क्षेत्र में केवल एक व्यक्ति को जाने की इजाजत दी जाएगी।

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले EVM की सुरक्षा को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। गुरुवार को मामला इतना बढ़ गया कि चुनाव आयोग को देर रात EVM की सुरक्षा पर सफाई देनी पड़ी। यही नहीं, देर रात टीएमसी प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर के एक स्ट्रांग रूम पहुंचीं उन्होंने कहा कि 'ईवीएम अथवा मतगणना के साथ यदि किसी तरह की छेड़छाड़ हुई तो वह अपनी अंतिम सांस तक लड़ेंगी।'

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।

मतगणना केंद्र में करीब चार घंटे रहीं

दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के मतगणना केंद्र में करीब चार घंटे बिताने के बाद बनर्जी रात करीब 12.07 बजे वहां से निकलीं। उन्होंने कहा कि निर्दिष्ट मतगणना क्षेत्र में केवल एक व्यक्ति को जाने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'वहां या तो उम्मीदवार या कोई एक एजेंट रुक सकता है। मैंने मीडिया के लिए भी एक सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव दिया है।’ पारदर्शिता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'जनता के वोटों को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। मैं शिकायतें मिलने के बाद यहां पहुंची। केंद्रीय बलों ने शुरू में मुझे घुसने नहीं दिया।’

End of Feed