'एग्जिट पोल पर न दें ध्यान', ममता-अभिषेक ने काउंटिंग एजेंट्स से की खास अपील; कहा- 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी TMC

Bengal Assembly Election 2026: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के सभी काउंटिंग एजेंट के साथ बैठक की।

Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं और अब सभी को 4 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के सभी काउंटिंग एजेंट के साथ वर्चुअल बैठक बैठक की।

Mamata Abhishek Banerjee

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी (फोटो साभार: @AITCofficial)

ममता बनर्जी की काउंटिंग एजेंट्स से खास अपील

इस दौरान पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया कि टीएमसी 294 में से 200 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सत्ता में लौटेगी। इस बैठक में 291 विधानसभा सीटों के काउंटिंग एजेंट्स शामिल हुए। इस दौरान, ममता बनर्जी ने काउंटिंग एजेंट्स से एग्जिट पोल और विपक्षियों के प्रचार पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने दावा किया, ''टीएमसी कम से कम 200 सीटें जरूर जीतेगी।''

End of Feed