Mainpuri में Mulayam Singh की बहू ने मार लिया मैदान! पर क्या Shivpal Yadav को मिलेगा 'SP में सही मुकाम और सम्मान'?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 8, 2022, 01:28 PM IST

Mainpuri Bypolls 2022: मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है और यह सपा का गढ़ मानी जाती है। वहां उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।

Mainpuri Bypolls 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव का डंका बजता नजर आया। दरअसल, वोटों की गिनती से जुड़े दोपहर एक बजे तक के ट्रेंड्स में सपा नेत्री अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी रघुराज सिंह शाक्य (बीजेपी के) पर एक लाख से अधिक मतों की बेहद मजबूत बढ़त बनाए थीं।

shivpal singh yadav

भतीजे अखिलेश यादव के साथ एक कार्यक्रम के दौरान चाचा शिवपाल सिंह यादव। (फाइल)

हालांकि, मुलायम की बहू भले ही मैनपुरी में मैदान मारती दिखीं, मगर सबसे बड़ा सवाल यह सामने आया कि अब चाचा शिवपाल सिंह यादव का क्या होगा...उनको क्या मिलेगा? चुनाव में अपना पूरा-दम खम झोंकने वाले प्रसपा नेता मुलायम के रहते तो कभी कुर्सी का हत्था मिला था, पर अब क्या मिलेगा। सियासी गलियारों में अटकल है कि उन्हें सूबे में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

End of Feed