Mainpuri Bypolls 2022: मैनपुरी में चल गया 'मुलायम मैजिक'! ससुर से भी ज्यादा बड़ी जीत की ओर Dimple Yadav

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 8, 2022, 12:21 PM IST

Mainpuri Bypolls 2022: निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट से डिंपल के खिलाफ रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया था। यह लोकसभा क्षेत्र सपा का गढ़ माना जाता है और वहां उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।

Mainpuri Bypolls 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की डिंपल यादव) फिलहाल आगे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा कर वह ससुर, सपा के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की जीत के अंतर से आगे निकल गईं। हालांकि, अभी आधिकारिक नतीजे आना बाकी हैं।

Mainpuri Mulayam Effect

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई थी। (@dimpleyadav)

डिंपल का उप-चुनाव में यूं आगे निकलना असल में मुलायम के प्रति वोटरों, चाहने वालों और स्थानीय लोगों का प्यार, अपनत्व और दिली श्रद्धांजलि के तौर पर देखा जा रहा है। चूंकि, इस उप चुनाव में चीजें किसी सामान्य बाई-पोल से कहीं आगे निकल गईं और यह न सिर्फ जज्बातों बल्कि गर्व और परंपरा (यादव परिवार के कुबने) का उपचुनाव भी बना। सियासी गलियारों में तो यह तक कहा गया कि मुलायम की गैर-मौजूदगी में मतदाताओं के बीच उनका चरखा दांव मैनपुरी में काम कर गया और इस दौरान लोगों के जज्बातों ने बीजेपी को चित कर दिया।

End of Feed