UP Mainpuri By-Election Result 2022:मैनपुरी चुनाव देश के सबसे बड़े सूबे में से एक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव नतीजों पर हर किसी नजर टिकी हुई है। सपा के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यहां 5 दिसंबर को उपचुनाव कराया गया था। इस उपचुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में है और बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा था। यादवलैंड की यह सीट मुलायम सिंह परिवार की थाती रही है। क्या डिंपल यादव जीत के सिलसिले को बरकरार रख पाएंगी या बीजेपी आजमगढ़ और रामपुर की तरह यहां भी कमल खिलाने में कामयाब होगी। सात दिसंबर को नतीजा घोषित होगा। यहां पर हम बताएंगे कि आप किस तरह से नतीजों को सीधे देख सकते हैं। वो कौन प्लेटफॉर्म होगा जहां आप को हर राउंड की जानकारी मिलेगी। https://eci.gov.in/ https://results.eci.gov.in/
मैनपुरी संसदीय उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को
भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य जो कभी प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी के प्रमुख और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के करीबी सहयोगी थे, इस साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले भगवा पार्टी में शामिल हो गए। मैनपुरी में करीब 54 फीसद मतदान हुआ था। चुनावी नतीजों से पहले हर एक दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रहा है।
