महाराष्ट्र की 48 सीटों पर शिवसेना शिंदे गुट, अजित पवार की NCP के साथ BJP की डील पक्की! जानें किस फॉर्मूले पर बनी बात

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 13, 2024, 11:34 AM IST

Loksabha Election 2024: सूत्रों का कहना है कि राज्य की चार सीटों बारामती, रायगढ़, शिरूर और परभणी अजित पवार की एनसीपी को दी जाएंगी। इसमें से बारामती सीट सबसे अहम है। यह सीट पवार परिवार का गढ़ है और इस सीट की नुमाइंदगी पवार परिवार से कोई करता आया है।

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एनडीए के अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर सहमति करीब-करीब बन गई है। सूत्रों की मानें तो यहां लोकसभा की 48 सीटों में से भाजपा 31 सीटों, एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना 13 सीटों और अजित पवार की एनसीपी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों का कहना है कि मुंबई की 6 सीटों में से 5 पर बीजेपी और 1 पर शिवसेना लड़ सकती है। मुंबई की छह सीटों के लिए दो धड़ों में सहमति बन गई है।

Loksabha Election 2024

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं।

चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है अजित पवार की NCP

सूत्रों का कहना है कि राज्य की चार सीटों बारामती, रायगढ़, शिरूर और परभणी अजित पवार की एनसीपी को दी जाएंगी। इसमें से बारामती सीट सबसे अहम है। यह सीट पवार परिवार का गढ़ है और इस सीट की नुमाइंदगी दशकों से पवार परिवार का ही कोई नेता करता आया है। अजित पवार की बगावत के बाद यह सीट किसके खाते में जाएगी, यह देखना और दिलचस्प है। अभी इस सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं। सूत्रों का कहना है कि अजित पवार इस सीट से अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को टिकट दे सकते हैं। इस सीट को जीतने के लिए दोनों ही गुट चुनाव अभियान में जुट गए हैं।

End of Feed