भगवान राम सुनिश्चित करेंगे कि अयोध्या में उनका मंदिर कोई नहीं तोड़ सके...बोले सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के मालेगांव में एक रैली में कहा कि राम मंदिर का निर्माण भारत के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का प्रतीक है।

CM Yogi in Maharashtra: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी घमासान के बीच आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र पहुंचे। उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के मालेगांव में एक रैली में कहा कि राम मंदिर का निर्माण भारत के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का प्रतीक है। सीएम योगी ने कहा कि भगवान राम यह सुनिश्चित करेंगे कि विपक्ष सत्ता में नहीं आए ताकि अयोध्या में उनका मंदिर कोई नहीं तोड़ सके।

CM Yogi

महाराष्ट्र में सीएम योगी

औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में घुसी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरासत कर लगाने संबंधी कांग्रेस के कथित प्रस्ताव को लेकर तंज करते हुए शनिवार को कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब की आत्मा विपक्षी पार्टी के अंदर प्रवेश कर गई है। आदित्यनाथ ने विरासत कर की तुलना औरंगजेब द्वारा गैर मुस्लिमों पर लगाए गए जजिया कर से की। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव शहर में धुले सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश भामरे के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महज सत्ता के लिए नहीं बल्कि विकसित भारत का निर्माण करने के लिए चुनाव लड़ रही है।

नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

सीएम आदित्यनाथ ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ही देश को सुरक्षा प्रदान कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास न कोई नेता है, न नीति, न दृष्टिकोण है और कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग के घोषणापत्र जैसा है। आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस मुसलमानों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय का आरक्षण देना चाहती है। उप्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत कर औरंगजेब द्वारा लगाए गए जजिया कर की तरह है। औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस के अंदर प्रवेश कर गई है।

End of Feed