गाजियाबाद के देहात-शहरी इलाकों में लगी मतदाताओं की लंबी कतारें, वोट देने के लिए जबरदस्त उत्साह

तेज धूप और गर्मी की वजह से लोगों को निकालने में भी दिक्कत होती है, इसीलिए बुजुर्ग और महिलाएं सुबह-सुबह ही अपने मत का प्रयोग करने घरों से निकल रही हैं।

Ghaziabad Lok Sabha Election: आज लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरे दौर का मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की कुल आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुबह से ही लोग कतारों में लगकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते गाजियाबाद के देहात और शहरी इलाकों में सुबह-सुबह मतदाता वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पहले मतदान फिर जलपान की तर्ज पर ही यहां पर सुबह के वक्त लोगों को मतदान करते हुए देखा जा रहा है।

voting in Ghaziabad

गाजियाबाद में मतदान

बुजुर्ग-महिलाएं सुबह-सुबह पहुंचे मतदान केंद्र

तेज धूप और गर्मी की वजह से लोगों को निकालने में भी दिक्कत होती है, इसीलिए बुजुर्ग और महिलाएं सुबह-सुबह ही अपने मत का प्रयोग करने घरों से निकल रही हैं। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा और गाजियाबाद के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने अपना वोट डाला। गाजियाबाद में भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग, सपा-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार डॉली शर्मा और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नंदकिशोर पुंडीर मुख्य रूप से चुनावी मैदान में हैं।

End of Feed