लोकसभा चुनाव SC की निगरानी में हों, EC को अपने कार्यालय में बदल रही है BJP...बोले डेरेक ओब्रायन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 10:35 AM IST

डेरेक ओ ब्रायन ने सवाल उठाया कि भाजपा की गंदी चालें भारत निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं को नष्ट कर रही हैं। क्या भाजपा लोगों का सामना करने से इतनी घबरा गई है?

TMC Attacks BJP: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के दखल की मांग की है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि लोकसभा चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हों क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की चालें निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं को नष्ट कर रही हैं। राज्यसभा में टीएमसी के नेता ने कहा कि क्या भाजपा लोगों का सामना करने से इतनी घबरा गई है कि वह निर्वाचन आयोग को अपनी पार्टी के कार्यालय में बदल रही है?

Derek O brian

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन

कहा, बीजेपी कर रही निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं को नष्ट

उन्होंने ट्विटर पर कहा, भाजपा की गंदी चालें भारत निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं को नष्ट कर रही हैं। क्या भाजपा लोगों का सामना करने से इतनी घबरा गई है कि वह विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ईसीआई को पार्टी के कार्यालय में बदल रही है? ओब्रायन ने कहा, निर्वाचित राज्य सरकारों के अधिकारियों के तबादले! स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए। हम सुप्रीम कोर्ट की गरानी में 2024 का चुनाव चाहते हैं।

End of Feed