Lok Sabha Result 2024: चुनाव नतीजों के बाद पीएम का बड़ा ऐलान, जारी रहेगी मोदी की गारंटी; गिरते ग्राफ को बताया प्रचंड जनादेश

पीएम मोदी बीजेपी कार्यलय से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देशवासियों ने भाजपा और राजग पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है।

लोकसभा चुनाव 2024 के मतों की गणना अभी भी जारी है। देश में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। एनडीए गठबंधन 291 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, इंडिया गठबंधन ने सकारात्मक परिणाम की ओर बढ़ते हुए 234 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, हर बार की तरह पीएम मोदी बीजेपी कार्यलय से जनता को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि देशवासियों ने भाजपा और राजग पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। यह विकसित भारत के प्रण की जीत है। यह सबका साथ सबका विकास इस मंत्र की जीत है। यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।

Lok Sabha elections PM Narendra Modi reached BJP office

नरेंद्र मोदी का संबोधन

दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव कुशलता के साथ संपन्न-पीएम

मैं आज देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव कुशलता के साथ संपन्न कराया है। करीब 100 करोड़ मतदाता, 11 लाख पोलिंग स्टेशन, डेढ़ करोड़ मतदानकर्मी, 55 लाख वोटिंग मशीन, हर कर्मचारी ने इतनी प्रचंड गर्मी में अपने दायित्व को बखूबी निभाया है। हमारे सुरक्षाकर्मियों ने अपने कर्तव्यभाव का शानदार परिचय दिया है। भारत की चुनाव प्रक्रिया और इसकी विश्वसनीयता पर हर भारतीय को गर्व है।

End of Feed