Lok Sabha Elections: यूपी में CM योगी का धुआंधार प्रचार, 4 दिन में कवर करेंगे 15 जिले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2024, 12:33 PM IST

Lok Sabha Elections: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 मार्च से 31 मार्च तक चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के 15 जिलों को कवर करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध सम्मेलनों में बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे और पार्टी की नीतियों और रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। इस बार पार्टी की नजर खासकर उत्तर प्रदेश 80 लोकसभा सीटों पर है। इन सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी ने अपने सबसे भरोसेमंद चेहरे व स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उतारा है। सीएम योगी उत्तर प्रदेश से अभियान की शुरुआत करेंगे।

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी 27 मार्च को मथुरा से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उसके बाद उसी दिन मेरठ और गाजियाबाद का दौरा करेंगे। 28 मार्च को बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा में सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

End of Feed