Lok Sabha Elections 2024: 'घर जाकर टीवी पर देखना... आपके पड़ोसी राज्य झारखंड में मिल रहा है नोटों का पहाड़’, रैली में बोले PM मोदी

Lok Sabha Elections 2024: प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों का कैश बरामद किया है। पीएम मोदी ने आज ओडिशा के नबरंगपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपके पड़ोसी राज्य झारखंड में नोटों का पहाड़ मिल रहा है। लोग कह रहे हैं कि चोरी उन्होंने की और पैसा मोदी ले जा रहे हैं।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर रैलियों का दौर जारी है। इस क्रम में पीएम मोदी ने सोमवार को ओडिशा के नबरंगपुर में रैली को संबोधित किया। नबरंगपुर की रैली में जनता को संबोधित करते हुए PM मोदी ने झारखंड में हो रही ईडी रेड का जिक्र भी किया। पीएम कहा कि आपके पड़ोसी राज्य झारखंड में नोटों का पहाड़ मिल रहा है। लोग कह रहे हैं कि चोरी उन्होंने की और पैसा मोदी ले जा रहे हैं। अब मुझे बताओ, क्या मैं उनकी चोरी बंद कर दूं, उनकी कमाई बंद कर दूं, उनकी लूट बंद कर दूं, वो मोदी को गाली देंगे कि नहीं देंगे? लेकिन मुझे ये काम करना चाहिए या नहीं? पीएम मोदी ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करते हैं और करते रहेंगे।

PM Modi

PM मोदी ने झारखंड के रांची में ED की कार्रवाई को लेकर विपक्ष को घेरा

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों का कैश बरामद किया है। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से ईडी ने भारी नकदी जब्त की है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक लगभग 30 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया गया है। बता दें, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था।

End of Feed