लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण में किस पार्टी में कितने करोड़पति, नंबर 1 पर काबिज उम्मीदवार का नाम चौंका देगा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 18, 2024, 01:05 PM IST

पहले चरण के लिए शीर्ष 10 उम्मीदवारों की सूची में आधे उम्मीदवार तमिलनाडु से हैं और टॉप 10 नामों में से 4 बीजेपी उम्मीदवार हैं। इस सूची में कांग्रेस के 3, एआईएडीएमके के 2 और बीएसपी का 1 उम्मीदवार शामिल है।

Crorepati Candidates in Phase 1 Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान सात चरणों में हो रहा है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है। इन सबके बीच बहुत से लोग जानना जरूर चाहेंगे कि लोकसभा चुनाव लड़ रहे सबसे अमीर उम्मीदवार कौन हैं, वे किस राजनीतिक दल से हैं, किस उम्मीदवार के पास सबसे अधिक शैक्षणिक डिग्रियां हैं। कौन सा उम्मीदवार सबसे अधिक आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है। हम आपको पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Election 2024 and crorepati candidates

पहले दौर के करोड़पति उम्मीदवार

नकुल नाथ के पास 717 करोड़ रुपये की संपत्ति

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के विश्लेषण के अनुसार, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे और कांग्रेस सांसद नकुल नाथ 717 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने के चलन के बीच कमल नाथ और नकुल नाथ के भी पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल होने की अफवाहें फैल गई थी। खबर उड़ी थी कि वह बीजेपी से हाथ मिलाने जा रहे हैं। सियासी पंडित मानते हैं कि कमल नाथ और भाजपा के बीच बात बन नहीं पाई। आखिरकार, कमल नाथ ने भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया और कांग्रेस ने जूनियर नाथ को छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा, जिसे नाथ परिवार का गढ़ माना जाता है।

End of Feed