बिहार का रण: पहले फेज में इन 4 सीटों पर घमासान, जानिए अहम उम्मीदवार और सियासी समीकरण

पहले चरण में बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा में 19 अप्रैल को मतदान होगा। मैदान में कुल 38 उम्मीदवार हैं और लड़ाई जोरदार है। समझिए यहां का सियासी समीकरण।

Bihar Lok Sabha elections 2024: 19 अप्रैल को होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत में केवल दो दिन ही बचे हैं। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं और इस बार मुकाबला दिलचस्प है। 4 जून को मतगणना के दिन पता चलेगा की जनता ने किस पार्टी को आशीर्वाद दिया है। पहले चरण में बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा में 19 अप्रैल को मतदान होगा। मैदान में कुल 38 उम्मीदवार हैं और लड़ाई जोरदार है। भारतीय जनता पार्टी ने औरंगाबाद और नवादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि गया (सुरक्षित) सीट सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेक्युलर (एचएएम-एस) को मिली है। जमुई सीट चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (एलजेपी-आरवी) के लिए बरकरार रखी गई है। ये क्षेत्र चिराग की पार्टी का ऐतिहासिक गढ़ मानी जाती है।

Bihar Lok Sabha Election 2024

बिहार में सियासी घमासान

औरंगाबाद

औरंगाबाद लोकसभा सीट पर राजपूतों के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) मतदाताओं की एक बड़ी आबादी है। कुल 18 लाख मतदाताओं वाले औरंगाबाद में 25 प्रतिशत सामान्य वर्ग, 20 प्रतिशत ओबीसी, 23 प्रतिशत से अधिक ईबीसी, 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 10 प्रतिशत मुस्लिम शामिल हैं। सामान्य श्रेणी में राजपूत 70 प्रतिशत से अधिक हैं। औरंगाबाद से तीन बार के सांसद सुशील कुमार सिंह का मुकाबला विपक्ष के महागठबंधन उम्मीदवार अभय कुशवाहा से है, जो राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कुशवाहा ने पहले 2015 में टेकारी विधानसभा क्षेत्र से जद (यू) विधायक के रूप में कार्य किया था, लेकिन फिर वह राजद में शामिल हो गए और औरंगाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

End of Feed