Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डीके शिवकुमार, दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट समेत कई नेताओं को कमान सौंपा है।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारको की सूची की जारी
कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
यूपी में कांग्रेस और सपा का गठबंधन है, कांग्रेस को इस गठबंधन के तहत यूपी की 17 सीट मिली हैं। कांग्रेस रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने अपनी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है वहीं इसी बीच कांग्रेस ने यूपी के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसमें यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा मोना, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व सांसद राज बब्बर, इमरान मसूद, सुप्रिया श्रीनेत, अलका लांबा सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
