क्या वायनाड भी हाथ से निकलेगा? राहुल को घेरने की तैयारी में BJP, पीएम मोदी कर सकते हैं रैली

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 5, 2024, 01:04 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के वायनाड और राज्य के एक अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर सकते हैं। सूत्रों ने ये जानकारी दी है।

BJP Rally in Wayanad: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी के बाद अब वायनाड में भी घेरने की तैयारी कर ली है। राहुल गांधी ने कल 4 अप्रैल को ही केरल के वायनाड से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इससे पहले उन्होंने यहां बड़ा रोड शो भी किया। बीजेपी की आक्रामक रणनीति से राहुल पहले ही अमेठी गंवा चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में यहां स्मृति ईरानी ने राहुल को करारी मात दी थी। तब राहुल ने वायनाड से भी चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार बीजेपी यहां भी आक्रामक रणनीति के तहत बड़े नेताओं को प्रचार में उतार रही है।

PM Modi And Rahul Gandhi

पीएम मोदी और राहुल गांधी

पीएम मोदी कर सकते हैं रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के वायनाड और राज्य के एक अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर सकते हैं। सूत्रों ने ये जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव प्रचार की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आने वाले दिनों में भाजपा के कई राष्ट्रीय नेता भी यहां प्रचार करने आ सकते हैं। केरल में 20 लोकसभा सीटें हैं, जिसके लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।

End of Feed