नतीजों के बाद अब बैठकों का दौर, दिल्ली रवाना हुए बड़े नेता, एक ही फ्लाइट में आगे-पीछे बैठे दिखे नीतीश और तेजस्वी

चुनाव नतीजों ने सियासी पंडितों को भी हैरान कर दिया है। एग्जिट पोल तक पूरी तरह गलत साबित हो गए। सभी सर्वे में एनडीए को 350 से अधिक सीटें देने का अनुमान जताया गया था।

Nitish Kumar And Tejashwi Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद अब दिल्ली में विभिन्न गठबंधन के नेताओं की बैठकों का दौर शुरू होने जा रहा है। आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक है, वहीं आज एनडीए की भी बैठक हो सकती है। इन गठबंधनों के नेता दिल्ली रवाना हो रहे हैं। आज पटना से बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी दिल्ली के लिए रवाना हुए। खास बात ये है कि दोनों नेता एक ही समय पर एक ही विमान में आगे-पीछे बैठे नजर आए। नीतीश आगे तो तेजस्वी पीछे बैठे थे। तेजस्वी जहां इंडिया गुट की बैठक में हिस्सा लेंगे, वहीं नीतीश एनडीए की बैठक में शिरकत करेंगे।

Nitish and Tejashwi yadav

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना

चुनाव नतीजों ने सियासी पंडित भी हैरान

चुनाव नतीजों ने सियासी पंडितों को भी हैरान कर दिया है। एग्जिट पोल तक पूरी तरह गलत साबित हो गए। सभी सर्वे में एनडीए को 350 से अधिक सीटें देने का अनुमान जताया गया था। नतीजे पूरी तरह सामने आ चुके हैं और एनडीए को बहुमत मिला है लेकिन सीटें 300 से भी कम आई हैं। दावा 400 पार का किया गया था। वहीं इंडिया गठबंधन ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है। गठबंधन 235 सीटों पर कब्जा करके बीजेपी की रणनीति को पूरी तरह से गड़बड़ा दिया है। बिहार में भी बीजेपी को उम्मीदों से कम सीटें मिली हैं, जबकि नीतीश कुमार की जेडीयू ने 12 सीटों पर कब्जा जमाया है।

चिराग पासवान ने नीतीश से की मुलाकात

वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक से पहले पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। एनडीए में शामिल चिराग ने अपने सभी नवनिर्वाचित सांसदों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनकी पार्टी ने गठबंधन में आवंटित सभी पांच लोकसभा सीटें हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई जीती हैं।

End of Feed