लोकसभा चुनाव-2024 में 10 प्रतिशत से भी कम है महिला उम्मीदवारों संख्या, एडीआर ने साझा की रिपोर्ट

Lok Sabha Election 2024: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार, इस बार के लोकसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या 10 प्रतिशत से भी कम है।

Lok Sabha Election 2024: इस बार के लोकसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या 10 प्रतिशत से भी कम है। चुनाव अधिकारों से जुड़े विषयों पर काम करने वाली एक संस्था ने अपने विश्लेषण में यह जानकारी साझा की। ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) के अनुसार उसने 8337 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया जिनमें से महिलाएं केवल 797 हैं जो कि चुनाव के सात चरणों में मैदान में उतरे कुल उम्मीदवारों का मात्र 9.5 प्रतिशत है।

Women Candidate in Election

लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत से भी कम है महिला उम्मीदवारों की संख्या

लोकसभा में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने वाला महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद यह पहला चुनाव है। हालांकि, यह विधेयक अभी लागू नहीं हुआ है। पहले चरण के चुनाव के दौरान 1618 उम्मीदवारों में से केवल 135 महिलाएं थीं। बाद के चरणों में भी ऐसा ही जारी रहा।

End of Feed