अनंतनाग में मतदान शुरू, महबूबा मुफ्ती ने किया विरोध; पुलिस पर कार्यकर्ताओं को थानों में बंद करने का लगाया आरोप

Lok Sabha Election 2024: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पुलिस पर बिना किसी कारण के उनकी पार्टी के पोलिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Jammu and Kashmir Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पुलिस पर बिना किसी कारण के उनकी पार्टी के पोलिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मुफ्ती नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उम्मीदवार मियां अल्ताफ अहमद और अपनी पार्टी के जफर इकबाल मन्हास के खिलाफ अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनावी मैदान में हैं।

Mehbooba Mufti

महबूबा मुफ्ती ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को थानों में बंद करने का लगाया आरोप

पीडीपी के पोलिंग एजेंटों को पुलिस ने थानों में किया बंद- महबूबा मुफ्ती

मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण के पुलिस थानों में बंद किया जा रहा है। डीजी, एलजी, ऊपर से नीचे तक सभी अधिकारी इसमें शामिल हैं। उन्होंने पीडीपी के पोलिंग एजेंटों को पुलिस थानों में बंद कर दिया है। आपने कहा था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे लेकिन आप यह सब कर रहे हैं। ऐसी जगहों से शिकायतें मिल रही हैं जहां मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed