Lok Sabha Election 2024: इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा इस सीट से लड़ने जा रहा है लोकसभा चुनाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 11, 2024, 09:57 PM IST

Lok Sabha Election 2024: पंजाब की फरीदकोट सीट से इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह का बेटा लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहा है, बताते हैं कि वो निर्दलीय इस सीट से चुनाव लड़ेगा।

Lok Sabha Election 2024: पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक के बेटे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पंजाब की फरीदकोट सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगा। 45 साल के सरबजीत सिंह ने कहा कि फरीदकोट के कई लोगों ने उससे चुनाव लड़ने के लिए कहा, इसलिए वह निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। सरबजीत सिंह इंदिरा गांधी के दो हत्यारों में से एक बेअंत सिंह का बेटा है।

Indira Gandhi

इंदिरा गांधी (फाइल फोटो)

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंगरक्षक बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने 31 अक्टूबर 1984 को उनके आवास पर गोली मार कर हत्या कर दी थी। सरबजीत सिंह ने बठिंडा सीट से 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह असफल रहा था और उसे 1.13 लाख वोट मिले थे। उसने 2007 में बरनाला की भदौर सीट से पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।

End of Feed